फिलाटेली : डाक टिकटों के संग्रह का शौक
सुन्दर और उपयोगी वस्तुओं का संग्रह करना मानव का शौक रहा है चाहे उसमे पुराने सिक्के हों या पुरानी चीज़ें। इन्ही में से एक है टिकट संग्रह का शौक जिसे फिलाटेली कहा जाता है जिसमे की टिकट संग्रह करने का अपना अलग ही मजा है इसे शौकों का राजा भी कहा जाता है ,क्युकी इसमें हरेक टिकट में एक जानकारी छुपी होती है। हरेक टिकट के पीछे एक राज़ छुपा होता है जो जिसे हम खोज सकें तो एक बड़ी ही रोचक जानकारी बाहर आती है इसलिए तो इसे विश्व के सबसे बड़े शौकों में जाना जाता है। यह शिक्षा का मनोरंजक माध्यम भी है क्योंकि इससे शिक्षा भी मिलती है और मनोरंजन भी हो जाता है। डाक टिकटों का संग्रह एक विश्वकोश की भांति है जिसमे की हमे अनेक देशों के इतिहास ,संस्कृति , मुद्रा ,भावनाएं ,भूगोल,लोगों की जीवन शैली का पता चलता है।


