डाकघर आवर्ती जमा योजना : विशेषताएं

0
POST OFFICE RECURRING DEPOSIT अर्थात डाकघर आवर्ती जमा योजना। 

यदि हम आवर्ती जमा योजना को बूँद बूँद से सागर भरना कहें तो गलत नहीं होगा। डाकघर की आवर्ती जमा योजना एक ऐसी योजना है जिसमे आप थोड़े थोड़े पैसे डाल कर थोड़े समय बाद एक अच्छी रिटर्न पा सकते हैं।

डाकघर की आवर्ती जमा योजना क्या है ?

जैसा कि नाम से ही से ही विदित है की बार बार जमा करना अर्थात किसी चीज़ की आवर्ती होना। डाकघर में इस योजना के द्वारा आप थोड़ा थोड़ा पैसा जमा करके एक बड़ी धनराशि बना सकते हैं। यह खाता एक सामान्य खाते की तरह है जिसमे हर महीने 5 साल तक एक निश्चित राशि जमा करनी पड़ती है। 

डाकघर आवर्ती जमा योजना खाता कैसे खोलें 

आप स्वयं भी डाकघर के बचत बैंक काउंटर पर जाकर खोल सकते है या डाकघर द्वारा अधिकृत एजेंट के द्वारा भी खोल सकते हैं। 

विशेषताएं 

  • यह खाता न्यूनतम 10 रुपए से खोला जा सकता है और 5 रूपये के गुणक में कितने भी रपये का खोला जा सकता है। 
  • इस खाते की परिपक्वता अवधि 5 साल की होती है और आप इसे 5 साल तक और भी बढ़ा सकते हैं। 
  • खाते को नगद या चेक द्वारा भी खोला जा सकता है। 
  • नामांकन सुविधा खाता खोलने के साथ व् बाद में भी उपलब्ध है। 
  • कम से कम 6 किस्तों की अग्रिम जमा पर छूट उपलब्ध है। 
  • इस खाते पर लोन भी मिलता है। 
  • संयुक्त खाता दो वयस्कों द्वारा भी खोला जा सकता हैं। 
  • एक डाकघर से दुसरे डाकघर में भी स्थानांतरित किया जा सकता है। 
  • खाता खुलने के 3 वर्ष के बाद समय से पहंले बंद किया जा सकता है.

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!